Nrega Muster Roll - नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें

 मनरेगा मस्टर रोल कैसे देखें | मनरेगा मास्टर रोल कैसे देखें | नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें | मनरेगा मस्टर रोल

नरेगा मस्टर रोल कैसे देखें 2022 nrega muster roll : दोस्तों आज हम जानेंगे कि अपने मोबाइल या कंप्यूटर से मनरेगा मस्टर रोल ऑनलाइन कैसे देखेगे ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत होने वाले कार्य का भुगतान मास्टर रोल में हाजरी के अनुसार किया जाता है। इस मस्टर रोल में किसी जॉब कार्ड धारक का जितने दिन की हाजिरी दर्ज कि जाती है, उसे उतने दिन की ही मजदूरी मिलती है। अगर आप इस मस्टर रोल को ऑनलाइन चेक करना चाहते है और जानना चाहते है कि आपकी हाजिरी सही से भरी गयी है या नहीं तब इसके लिए ऑनलाइन चेक करना जरूरी होता है

 


भारत सरकार ने नरेगा योजना के कार्य को पारदर्शी बनाने के लिए ऑफिसियल वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस वेब पोर्टल पर जॉब कार्ड से सम्बंधित सभी तरह की जानकारी आम लोगो के लिए मौजूद होती है। अन्य जानकारी के अलावा आप मस्टर रोल भी ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसके लिए आपको निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना पडेगा । तो आज हम आपको स्टेप by स्टेप आसान तरीके से बताते है कि ऑनलाइन नरेगा मस्टर रोल किस प्रकार देखे



मनरेगा मस्टर रोल कैसे देखें 2022


Step -1 नरेगा वेब वेबसाइट को ओपन करें

नरेगा मस्टर रोल ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और nrega.nic.in वेब पर जाना होगा ।

Step - 2 अब आपको अपना राज्य का नाम चुनना होगा

नरेगा वेब पोर्टल खुल जाने के बाद आपको सभी राज्यों का नाम अपनी स्क्रीन पर दिखाई देगे। यहाँ अब आपको अपने राज्य का नाम चयन करना है।

Step - 3 अब अपने जिले का नाम चुनें

राज्य चयन करने के बाद उस राज्य के अंतर्गत जितने भी जिले है, उनके नाम खुलेगे । यहाँ आपको अपना जिले का नाम चयन करना है।

Step - 4 अब अपनी  तहसील का नाम चुनें

जिला चयन करने के बाद उस जिले के अंतर्गत आने वाले सभी तहसील की लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में आपको अपनी तहसील का नाम चयन करना है।

Step - 5  अपनी ग्राम पंचायत का नाम चुनें

तहसील चयन  करने के बाद उस तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट खुलेगी । इसमें आपको अपनी ग्राम पंचायत का नाम चयन करना है।

Step - 6 Muster Roll विकल्प का चयन करे

ग्राम पंचायत चयन करने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग-अलग रिपोर्ट दिखाई के विकल्प दिखाई देगे । हमें मस्टर रोल देखना है, इसलिए R2. Demand, Allocation & Musteroll सेक्शन में जाना है। इसके बाद यहाँ Muster Roll विकल्प को चयन करना है।


Step - 7 कार्य एवं एम एस आर संख्या का चयन करे

अगले Step में सबसे पहले वित्तीय साल का चयन करें। इसके बाद Filled Muster Roll को चयन करें। फिर कार्य का नाम चुनें जिसका मस्टर रोल आप अब देखना चाहते है। कार्य का नाम चयन करने के बाद एम एस आर संख्या चुनें 

Step - 8 नरेगा मस्टर रोल को देखें

जैसे ही आप कार्य का नाम एवं एम एस आर संख्या चयन करेंगे, स्क्रीन पर आपको मस्टर रोल दिखाई देगा। जिसमे जॉब कार्ड धारक का नाम, कुल हाजिरी, प्रतिदिन मजदूरी, देय राशि, कुल नगद भुगतान विवरण दिया गया है। इस तरह आप बहुत आसानी से किसी भी कार्य का नरेगा मस्टर रोल ऑनलाइन देख सकते है।

 


Post a Comment

और नया पुराने